फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : यूक्रेन में फंसे छात्रों की वतन वापसी के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक व छात्र-छात्राएं वहां विपरीत परिस्थितियों में फंसे हुए हैं। सीमा पर कई देशों में भारतीय नागरिकों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे हालातों में उन्हें सकुशल भारत लाने के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के जरिए नागरिकों की सरकारी खर्चे पर वतन वापसी की व्यवस्था करनी चाहिए। यूक्रेन में फंसे लोगों की सलामती को लेकर परिजन लगातार चिंतित हैं और उनके लिए दुआएं की जा रही हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि अलीगढ़ के नागरिकों व छात्रों की वतन वापसी के लिए लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। कुछ छात्राओं की वापसी भी हो चुकी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जगराम सिंह, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, करन सिंह, ओमवीर सिंह, कुमरपाल शर्मा, विजय सिंह, करतार सिंह, टीकम सिंह सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें