भाजयुमो हाथरस के पूर्व जिला मंत्री रंजीत चौधरी को एटा के निधौली कलां थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह सिकंदराराऊ थाने के गांव भिसी मिर्जापुर का निवासी है।
हाल ही में उसकी वाहन पर फर्जी नंबर होने के कारण पुलिस ने गाड़ी सीज की थी। दूसरी ओर भाजपा नेताओं का कहना है कि वह अब पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है।
रंजीत चौधरी की काली स्कार्पियो गाड़ी को कोतवाली पुलिस ने कई माह पूर्व चेक किया तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। पुलिस ने गाड़ी सीज कर धारा 420 के तहत कार्रवाई की थी।
अभी यह प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि एटा की निधौली कलां पुलिस ने गुरुवार को रंजीत को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।