राजस्थान के राज्यपाल कल्याण ‘मन की बात’ कह कर सवालों से घिर गए हैं। मोदी को देश हित में, समाज हित में फिर से पीएम बनाने की कहने के प्रकरण में जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
इस रिपोर्ट में वीडियो क्लिपिंग और अन्य साक्ष्य शामिल हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में लिखा है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने मैरिस रोड स्थित आवास परिसर में उक्त बात की थी। यह कोई सार्वजनिक मंच नहीं था।
कुल मिला कर इस रिपोर्ट में कल्याण सिंह के कथन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन या राज्यपाल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला नहीं बताया गया है। अब फैसला चुनाव आयोग के स्तर से होना है, जिसका सभी को इंतजार है।
दरअसल बीती 21 मार्च को वर्तमान भाजपा सांसद सतीश गौतम को पार्टी ने दोबारा से लोकसभा उम्मीदवार बना दिया था। इसके बाद 22 और 23 मार्च को कल्याण सिंह के अलीगढ़ स्थित आवास पर इसका जबरदस्त विरोध हुआ।