फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा के स्टार प्रचारक योगी की एएमयू से दूरी, पर सपा-बसपा जोड़ रही नाता

Mon, 08 May 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को रविवार को बुलाया गया। रैली में मुख्यमंत्री ने इशारों में वैश्यों को, राजा महेंद्र प्रताप व कल्याण सिंह का नाम लेकर पिछड़ों को जोडऩे का प्रयास किया। उन्होंने अपने भाषण में एएमयू पर तंज भी कसा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। प्रचार में मात्र दो दिन शेष हैं। इसी अंतिम दौर में रविवार को सीएम योगी भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में आए और अब सोमवार को सपा-बसपा के स्टार प्रचारकों का शहर में डेरा है। सबकी अपनी अपनी रणनीति है। मगर खास बात है कि भाजपा के स्टार प्रचारक एएमयू से दूरी बनाते दिखे, जबकि सपा-बसपा के स्टार प्रचारक एएमयू से जुड़कर प्रत्याशियों के समर्थन में रिझाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को रविवार को बुलाया गया। इसके लिए नुमाइश मैदान में रैली हुई। इस रैली में मुख्यमंत्री ने इशारों में वैश्यों को, राजा महेंद्र प्रताप व कल्याण सिंह का नाम लेकर पिछड़ों को जोडऩे का प्रयास किया। खुद के क्षत्रिय होने के नाते महानगर के क्षत्रियों के भाजपा से ही जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने अपने भाषण में एएमयू पर तंज भी कसा है।

वहीं मुख्यमंत्री के इस दौरे की काट के लिए ठीक अगले दिन यानि सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं। वे अपनी रणनीति के तहत एएमयू के पास रोड शो करेंगे और उसका समापन एएमयू के गेट पर होगा। इसके बाद एक होटल पर में एएमयू के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके अलावा बसपा के फायर ब्रांड नेता इमरान मसूद आ रहे हैं। वे ऊपरकोट पर सभा करेंगे और एएमयू के लोगों से भी मिलेंगे। उनके इस दौरे में भी एएमयू केंद्र में है।
विज्ञापन


भाजपा के समर्थन में आएंगे मुख्तार अब्बास नकवी
भाजपा के समर्थन में मुस्लिमों को रिझाने के लिए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी आ रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने शहर में 18 मुस्लिम दावेदार पार्षद पद के लिए उतारे हैं। मुख्तार अब्बास नकवी की सभा भुजपुरा इलाके में शाम 6 बजे से होगी। इस तरह से उनकी इस सभा के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इधर, दिन में भाजपा भाजपा द्वारा शाम 4 बजे रामघाट रोड से वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसका समापन शहर भ्रमण के बाद रामलीला पर होगा। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण क्वार्सी व डोरी नगर में भाजपा के समर्थन में सभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें