फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च से ग्राम चौपाल लगाएगी भाजपा 

Sat, 06 Mar 2021 02:02 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवासीय परिवाद जांच समिति विधान परिषद के सभापति व भाजपा प्रशिक्षण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक श्रीचंद शर्मा शुक्रवार को अलीगढ़ आये। उन्होंने जिला संगठन व जिला पंचायत चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही 10 मार्च से ग्राम चौपाल लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में बैठक में उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंभीरता से लें। चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए 5 से 10  मार्च तक ग्राम पंचायत वार बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लें।  अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि 10 से 18 मार्च तक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।


इन चौपालों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।  बजट की उपलब्धियों और उससे मिलने वाली जनता को सहूलियत के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें