फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और खराब सड़क लेगी कांवड़ियों की परीक्षा  

Sat, 06 Mar 2021 02:02 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर जलभराव, जिससे होकर निकलेगे कावड़िये। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की राह में कंकड़ पत्थर ही नहीं चुभेंगे, उनको नालियों के गंदे पानी से होकर भी गुजरना पड़ सकता है। दरअसल, पीएसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने रामघाट रोड पर जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालक भी परेशान होते हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन



रामघाट रोड पर अतरौली की तरफ से जब अलीगढ़ शहर में दाखिल होंगे तो पीएसी से पहले पेट्रोल पंप के सामने दोनों ओर जलभराव है। आलम यह है कि सड़क के आधे हिस्से में दोनों तरफ से जलभराव है। बड़े बड़े वाहन गुजरने से यहां गड्ढे भी हो गए हैं। जलभराव का कारण नाली का नीचे होना है। इसके अलावा, लोगों ने घरों के सामने हो रहे जलभराव से बचने के लिए मिट्टी डाल दी है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर ही जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज्यपाल के आगमन के समय यहां का पानी निकाल कर चूना डाल दिया गया था। उसके बाद फिर से वही स्थिति हो गई है।


इस बार 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। 10 मार्च की रात 12 बजे से शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। दो से तीन दिन पहले रामघाट रोड पर कांवड़ियों का निकलना प्रारंभ हो जाएगा। रामघाट रोड से अलीगढ़ के अलावा मथुरा-वृंदावन, भरतपुर, हाथरस, सादाबाद, आगरा शहर के कांवड़िये भी यहीं से होकर गुजरते हैं। कुछ संख्या राजस्थान जाने वालों की भी रहती है। रामघाट रोड पर जलभराव होने से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


- जलभराव से स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि राहगीर भी परेशान हैं। रात में स्पीड में आ रही गाड़ी जलभराव व फिसलन के चलते अनियंत्रित हो जाती है। मोटरसाइकिल के चालक कई बार गिर कर चोटिल हो चुके हैं। -राजेश कुमार, स्थानीय निवासी।

- 150 मीटर की दूरी पर नाला है। प्रशासन चाहे तो समस्या का समाधान हमेशा के लिए कर सकता है। राज्यपाल आने पर अधिकारी पानी निकलवाकर ही गए थे। अब कम से कम कांवड़ियों के लिए तो जलभराव का समाधान होना ही चाहिए। - मुकेश कुमार।
--
कुछ घरों का है पानी
जलभराव का मुख्य कारण कुछ घरों का पानी है। दरअसल, निकास की सही व्यवस्था न होने से समस्या है। एक पुरानी नाली बनी है, जो हमेशा बजबजाती रहती है। यहां पर लोधा ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव का कैंप कार्यालय है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें