कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कई लोग उनके पास अपनी परेशानियां लेकर आते हैं। जब उनकी समस्या के निस्तारण को अफसरों को फोन लगाए जाते हैं तो फोन उठते ही नहीं है।
प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के सामने भाजपा नेताओं का दर्द छलक पड़ा। छोटे से लेकर बड़े नेताओं तक का कहना था कि हमारा फोन तक अधिकारी नहीं उठाते। मिस कॉल देखकर वापस फोन नहीं करते। इतना ही नहीं ऑफिस में भी हमें तवज्जो नहीं दी जाती है। नेताओं की शिकायत पर लक्ष्मीनारायण चौधरी ने अफसरों को निर्देशित किया तो हर फोन रिसीव होना चाहिए। चाहें वह कोई आम नागरिक हो या पदाधिकारी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कई लोग उनके पास अपनी परेशानियां लेकर आते हैं। जब उनकी समस्या के निस्तारण को अफसरों को फोन लगाए जाते हैं तो फोन उठते ही नहीं है। जब वह दफ्तरों में जाकर अधिकारियों के सामने लोगों की समस्या रखी जाती है तो वहां भी सुनवाई नहीं होती है।
इस पर मंत्री ने अफसरों से कहा कि जिले में होने वाले विकास कार्यों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जरूर अवगत कराया जाए और विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के संचालन के लिए जारी रोस्टर उपलब्ध कराए जाएं। निर्माण परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। हालांकि इस दौरान डीएम संजीव रंजन ने विकास कार्यों और एसएसपी संजीव सुमन ने अपराध नियंत्रण की जानकारी मंत्री को दी।
विज्ञापन
मंत्री ने गुटबाजी दूर करने पर दिया जोर
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट की संगोष्ठी में जिले में चल रही गुटबाजी को दूर करने पर भी जोर दिया। चूंकि संगोष्ठी में शहर और देहात के पदाधिकारी मौजूद थे इसलिए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मान देने तथा नए कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कही। मंत्री का पूरा जोर इस बात पर था कि