फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा नेताओं ने फूंका अखिलेश का पुतला

विज्ञापन
अखिलेश यादव का पुतला जलाते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान अलीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने देहलीगेट चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष इमरान अलीम ने कहा कि अखिलेश यादव सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। सरदार पटेल भारत की अखंडता में विश्वास रखते थे जबकि जिन्ना ने जिद के चलते भारत के दो टुकड़े करवा दिए। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें