फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भाजपा नेता ने दी सिर काटने की धमकी, एसएसपी से शिकायत, जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 29 Aug 2025 10:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित कारोबारी एसएसपी से मिले। उन्हें धमकी भरी ऑडियो के साथ शिकायत दी। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सिविल लाइंस इलाके के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता पर रुपयों के विवाद में व्यापारी को सिर काटने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में व्यापारी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है।

विज्ञापन


व्यापारी कमल शर्मा ने बताया कि उनका दुर्गाबाड़ी में इंजीनियरिंग संबंधी व्यापार है। साझीदार से पिछले कुछ दिन से उनका 36 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में खुद को उनके पार्टनर का चाचा बताते हुए भाजपा नेता ने उन्हें फोन किया। बातचीत में ही उन्होंने खुद को दबंग व भाजपा का नेता बताते हुए भला बुरा कहा। यहां तक कह दिया कि अगर ज्यादा बोला तो सिर कलम करवा दूंगा।

मामले में पीड़ित कमल शर्मा 28 अगस्त को केशव देव शर्मा संग एसएसपी से मिले। उन्हें धमकी भरी ऑडियो के साथ शिकायत दी। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, कमल शर्मा ने खुद की जान को भी खतरा बताया है। वहीं केशव देव शर्मा ने मामले में न्याय न मिलने पर उच्च स्तर पर जाने की बात कही है। इधर, बता दें कि आरोपी भाजपा नेता अपनी डीपी पर भाजपा के केंद्र व प्रदेश के दिग्गज नेताओं की डीपी लगाकर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें