फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने गंगा में डूबते युवक की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान डूब रहे मथुरा से आए 25 वर्षीय युवक को भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के सह संयोजक कालीचरण वार्ष्णेय ने अपनी जान की परवाह किए बचा लिया। कालीचरण वार्ष्णेय शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ राजघाट गंगा स्नान के लिए गए थे। वहां उन्होंने देखा कि एक युवक गंगा में डूब रहा है।
विज्ञापन

इतने में कालीचरण ने छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवक की जान बचाने में सफल हुए। इसी दौरान गंगा घाट पर नाव लेकर एक मल्लाह भी तेजी से पहुंचा। मल्लाह की सहायता से युवक को बेहोशी की हालत में किनारे लाया गया। उल्टा लिटाकर पेट से पानी निकाला गया। होश आने पर युवक ने अपना नाम रामू निवासी गांव करारी थाना मांट जिला मथुरा बताया। इस दौरान प्रधान ओमवीर सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र वार्ष्णेय, संजय टाइल्स, संजू मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें