फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम 1 अप्रैल को करेंगे नामांकन, डिप्टी सीएम होंगे शामिल

Sun, 31 Mar 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का नामांकन जुलूस विद्या नगर स्थित सांसद कार्यालय से शुरू होगा। जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 अप्रैल को पहले राजनीतिक दावेदार के तौर पर भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम नामांकन करेंगे। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे और विद्या नगर से यह नामांकन जुलूस निकलेगा।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए संदीप चाणक्य ने बताया कि सुबह 10 बजे नामांकन जुलूस विद्या नगर स्थित सांसद कार्यालय से शुरू होगा। जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिला-महानगर संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है। 31 मार्च को नामांकन जुलूस की तैयारियां होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें