फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कांवड़ियों की बाइकें भिड़ीं, एक की मौत-पांच जख्मी, घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jul 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सनवीर सिंह अपने गांव के ही साथी के साथ रामघाट से बाइक पर गंगाजल लेकर श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अतरौली के बरला के गांव कल्याणपुर रानी के मनीष, गौरव व विष्णु श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर बाइक से ही गांव लौट रहे थे। क्वार्सी से आगे शंकर विहार के निकट सुबह पांच बजे दोनों की बाइकें आमने सामने से टकरा गईं।
विज्ञापन
मृतक सनवीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार को पुलिस प्रशासन के इंतजाम के बीच कांवड़ियों की बाइकों की भिड़ंत में एक की कांवड़िये की मौत हो गई। आधा दर्जन कांवड़िये जख्मी हो गए। यह दुर्घटना क्वार्सी चौराहे से आगे शंकर विहार कॉलोनी के सामने हुई। खबर पर दौड़ी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार लोधा के ताजपुर रसूलपुर का 22 वर्षीय सनवीर सिंह अपने गांव के ही साथी यशवीर, अखन गांव के रेशम पाल के साथ रामघाट से बाइक पर गंगाजल लेकर श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अतरौली के बरला के गांव कल्याणपुर रानी के मनीष, गौरव व विष्णु श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर बाइक से ही गांव लौट रहे थे। क्वार्सी से आगे शंकर विहार के निकट सुबह पांच बजे दोनों की बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। इस दौरान सिर में चोट लगने से सनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी पांच लोग जख्मी हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा। इनमें से मनीष व गौरव को जेएन मेडिकल कॉलेज, विष्णु व यशवीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रेशम पाल को दिल्ली ले जाया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी आ गए। परिवार के अनुसार सनवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इधर, खैर का सुरजीत बाइक से जल लेकर आते समय रामघाट रोड पर दुर्घटना में जख्मी हो गया। उसका भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें