आगरा रोड पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला चन्द्रप्रभा (33) पत्नी रविकुमार व उनकी बेटी दृष्टि (3) मौत हो गई। हादसे में महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा मडराक थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर स्थित ली ग्रांड मैरिज होम के सामने हुआ और बाइक सवार लोग गांव ताजपुर रसूलपुर थाना लोधा के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल रविकुमार को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेजा गया है। ये तीनों बाइक से सासनी की ओर से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी आगरा की ओर जा रहे ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है, कि दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, एवं यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी गई है।