अलीगढ़ की ओर पानी न होने के कारण सांकरा गंगा घाट पर इस बार संभल की ओर स्नान होगा। संभल जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार ने घाट का निरीक्षण कर सफाई करने, प्रकाश व्यवस्था करने और बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। तहसील अतरौली के नायब तहसीलदार मयंक गोयल एवं लेखपाल नरेश यादव मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन लगवाकर घाट किनारे जमी गंदगी साफ कराई। उपजिलाधिकारी गुन्नौर ने बताया कि घाट पर संभल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, क्योंकि अलीगढ़ की ओर पानी नहीं है। इस कारण स्नान संभल की ओर ही कराया जाएगा। वहीं अतरौली एसडीएम सुमित सिंह ने कहा कि गंगा स्नान की जिम्मेदारी संभल प्रशासन की है, अलीगढ़ की सीमा में राजस्व विभाग की टीम तैनात रहेगी।