फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 11:29 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तपुर चौकी क्षेत्र में घंटरबाग के समीप आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मखदूमपुर निवासी राम सिंह पुत्र विक्रम सिंह के अनुसार उनके भाई 46 वर्षीय रमेश चंद्र 25 फरवरी की रात करीब दस बजे बाइक पर अलीगढ़ से रिश्तेदार हरीश कुमार पुत्र जयंती प्रसाद निवासी संजय गांधी कॉलोनी थाना क्वार्सी के साथ गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें