भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों व आगमन पर भव्य स्वागत को लेकर भी कांग्रेस जुटी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व महापौर प्रत्याशी राजकुमार लोधी के सहयोग से इंदिरा नगर में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने की। इस दौरान जिला प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि ने सुबह साढ़े आठ बजे भारी संख्या में राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचने की अपील की। बताया गया कि यह लड़ाई गरीब, मजदूर, किसान व महिलाओं की है। जिसे राहुल गांधी लड़ रहे हैं। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि उनका भव्य स्वागत करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शेरपाल सिंह सविता, नागेंद्र पाल सिंह, शमसुद्दीन नेताजी, विनोद प्रियदर्शी, अनीता करोतिया, मुरारी लाल लोधी, प्यारेलाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
तब महात्मा गांधी ने निकाली यात्रा, अब राहुल ने
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव तारिक गांधी के दोदपुर कार्यालय पर बैठक हुई। तारिक गांधी ने कहा कि आज देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अहिंसात्मक कार्यक्रमों के बीच आवश्यक है, क्योंकि 1947 में अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बीड़ा उठाया था। आज देश को गम्भीर संकट से बचाने के लिए राहुल गांधी यात्रा पर निकल पड़े हैं। हमें उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है। संचालन अहमर अली ने। पूर्व विधायक विवेक बंसल के निर्देश पर सभी कांग्रेसजनों ने भमौला, फिरदौस नगर, नगला किला, अहमद नगर आदि में भ्रमण कर लोगों से यात्रा में पहुंचने की अपील की। बैठक में अब्दुल लतीफ खां, शाहिद खान, इम्तयाज खां, अहमर अली, अहमद विशाल, धर्मेन्द्र सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष आदि मौजूद थे।