फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: माता रानी के दरबार में गूंजे भजन

विज्ञापन
सिद्धेश्वरी देवी तलावर धाम पर मुख्य यजमान पूजा करते हुए।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के सिद्धेश्वरी तलावर धाम मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व बिजली की झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। माता के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन


भक्तों ने मां सिद्धेश्वरी की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार कर संध्या आरती के साथ छप्पन भोग अर्पित किए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार सुबह स्वामी पूर्णानंद पुरी जी महाराज के सानिध्य में पं. राजकुमार वशिष्ठ, पं. परम किशोर शर्मा व गौरव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मुख्य यजमान नीरज गोयल व उनके परिवार ने पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। रात्रि में भव्य देवी जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। इस मौके पर रामकिशोर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शालू अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, रामगोपाल वर्मा, ज्वालाशरण शर्मा, नीरज गोयल, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें