फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा मधुमक्खी पालक के ऊपर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Wed, 31 Jul 2024 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मधुमक्खी पालक नल पर पानी भरने गया था। नल के ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। करंट से झुलसे मधुमक्खी पालक को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक मधुमक्खी पालक मंगल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों कस्बा के जिरौली में मधुमक्खी पालक के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


बिहार में जिला मुजफ्फरपुर थाना मीनापुर के गांव गंज बाजार सेंटर निवासी 45 वर्षीय मंगल पुत्र बाबूलाल प्रसाद कस्बा जिरौली में रहकर मधुमक्खी पालने का काम करता था। 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे नल पर पानी भरने गया था। नल के ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। करंट से झुलसे मधुमक्खी पालक को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को रोते-बिलखते छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें