दूसरी शादी की धमकी देकर पति ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। बच्चों को उसने अपने पास रख लिया। मां ने बच्चों को पाने के लिए पति के खिलाफ अलीगढ़ के थाना गंगीरी में तहरीर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पति ने पत्नी को दूसरी शादी करने की धमकी दी। लाठी-डंडों से पीट कर घर से निकाल दिया और बच्चे भी अपने पास रख लिये। बच्चों को पाने के लिए पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नगला इंद्रा निवासी मिथलेश देवी पत्नी उमेश कुमार ने बताया कि पति आए दिन दूसरी शादी करने की धमकी देकर पिटाई करता रहता है। 10 जनवरी को पति ने उसे बुरी तरह लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। 11 जनवरी को मिथलेश देवी ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बच्चों को पति से दिलवाने की भी गुहार लगाई है।