पति की मौत के बाद तीन बच्चों के पालन-पोषण की बात कहते हुए ससुराल वालों ने देवर से शादी करा दी। अब वही देवर दहेज के लिए पत्नी को पीट-पीटकर प्रताड़ित कर रहा है। पिटाई से घायल महिला ने देवर सहित ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना बरला के गांव खरूपुरा निवासी सत्यपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी रचना की शादी पीपल नगला निवासी अमित के साथ की थी। बेटी के दो पुत्र व एक पुत्री है। अमित की मौत के बाद ससुराल वालों की सहमति से करीब नौ माह पहले देवर पंकज के साथ बेटी का विवाह कर दिया। अब वह दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहा है।
पति पंकज, ससुर गोपी, सास दुशाला देवी, चचिया ससुर तारा, देवर नीरज , संदीप और कौशल निवासी बिर्रा, थाना सासनी ने मिलकर 31 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बेटी रचना को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। इससे बेटी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। 3 जनवरी को खबर पाकर वह पहुंचे। वहां से घायल बेटी को थाने ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।