फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की टक्कर से बीबीए छात्रा घायल, सड़क पर तड़पती रही

Sat, 04 Nov 2023 10:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयगंज के हार्डवेयर कारोबारी राजेश पाठक की बेटी खुशी पाठक मथुरा रोड के अलीगढ़ कॉलेज से बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है। रोजाना की तरह खुशी दोपहर 12 बजे कॉलेज पहुंची। तभी अज्ञात बाइक सवार छात्रा को टक्कर मारकर भाग गया। इसके बाद छात्रा कॉलेज गेट पर जख्मी हालत में पड़ी रही। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेशक पुलिस यातायाता माह में लोगों को जागरूक कर रही है और दुर्घटना की सूचना पर घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने के दावे कर रही है। मगर, 3 नवंबर सुबह बीबीए की छात्रा को बाइक सवार टक्कर मार गया। इसके बाद वह कॉलेज के गेट पर आधा घंटे तक तड़पती रही। बाद में परिजनों के आने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जयगंज के हार्डवेयर कारोबारी राजेश पाठक की बेटी खुशी पाठक मथुरा रोड के अलीगढ़ कॉलेज से बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है। रोजाना की तरह खुशी दोपहर 12 बजे कॉलेज पहुंची। तभी अज्ञात बाइक सवार छात्रा को टक्कर मारकर भाग गया। इसके बाद छात्रा कॉलेज गेट पर जख्मी हालत में पड़ी रही। उसके मुंह से खून बहने लगा।

दुर्घटना के आधा घंटे बाद सहेली द्वारा दी गई सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब छात्रा को आगरा रोड के नर्सिंग होम में लाया गया। जहां उसे आईसूयी में भर्ती किया गया। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार मामले में सूचना के आधार पर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें