फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग : सालाना पांच हजार करोड़ रुपये की तेज बढ़त

विज्ञापन
अनिल कुमार लीड बैंक मैनेजर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

विश्व में जब कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक मंदी का दौर है और सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं। ऐसे जबरदस्त संकट के दौर में अलीगढ़ के बैंकिंग कारोबार में रिकार्ड बढ़त दर्ज हो रही है। यहां का बैंकिंग सेक्टर गुजरे तीन वर्ष में हर साल लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़त बना रहा है। गुजरे दस वर्ष में इस कारोबार में लगभग दोगुनी वृद्धि हो चुकी है। ये 16 हजार करोड़ रुपये (वर्ष 2011) से 32 हजार करोड़ रुपये (वर्ष 2021) के जादुई आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
सितंबर 2020 में यहां संचालित 25 बैंकों का कुल कारोबार लगभग 31227 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अभी इसमें दिसंबर और मार्च 2021 की शेष दो तिमाही का कारोबार जुड़ना बाकी है, जिसके बाद ये लगभग 34 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। जिले में एक दिन में सभी बैंकों को मिला कर औसतन 350 से 400 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। तमाम सरकारी योजनाओं को सीधे ग्राहकों के खाते से जोड़े जाने, जन धन योजना, जनता की जागरूकता, राष्ट्रीयकृत के साथ निजी बैंकों की सक्रियता से इस सेक्टर में तेजी बरकरार है। यही कारण है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जब वित्तीय वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया तो बैंकों के लिए लागू योजनाओं के कारण इनके शेयर तेजी से आगे बढ़े, ये एक रिकार्ड तेजी थी।
विज्ञापन

1- सितंबर 2020 में कुल जमा रकम 20487 करोड़ रुपये और कुल लोन 10819 करोड़ रुपये था। कुल बैंकिंग लगभग 31227 करोड़ रुपये तक पहुंची। इस दौरान जमा के सापेक्ष लोन देने का अनुपात यानी सीडी रेशियो 53 प्रतिशत तक रहा।
2- 31 मार्च 2020 में 19231 करोड़ जमा और लोन में 10189 करोड़ रुपये दिए गए। लगभग 29420 करोड़ रुपये की बैंकिंग हुई। इस दौरान सीडी रेशियो 53 प्रतिशत पर रहा।
3- 31 मार्च 2019 में 16639 करोड़ रुपये की जमा धनराशि के सापेक्ष 9225 करोड़ रुपये के लोन दिए गए। कुल बैकिंग कारोबार 25865 करोड़ रुपये तक पहुंचा। इस दौरान सीडी रेशियो 55 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन

4- वर्तमान में अलीगढ़ में सरकारी और निजी मिला कर लगभग 25 बैंकों की 315 शाखाएं हैं जिनमें लगभग 27 लाख के करीब ग्राहक हैं।
तमाम सरकारी योजनाओं को सीधे ग्राहकों के खाते से जोड़े जाने, जन धन योजना, जनमानस की जागरूकता, राष्ट्रीयकृत के साथ निजी बैंकों की सक्रियता से इस सेक्टर में तेजी बरकरार है। लोग अब अपनी हर जरूरत के लिए बैंक के पास आ रहे हैं। ये तेजी बरकरार रहेगी।
- अनिल कुमार, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें