युवक की हत्या छाती पर गोली मारकर की गई है। वहीं मृतक के पिता इंद्रपाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि हमारी व हमारे बेटे विश्वनाथ की किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और मां बाप भाइयों को बिलखते हुए छोड़ा है। वहीं क्षेत्राधिकारी मोहसिन का कहना है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। हत्या से पूर्व युवक को शराब पिलाई गई ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।
परिजनों ने लगाया चौराहे पर जाम
कस्बा निवासी बैंड संचालक की हत्या से आक्रोशित परिजनों द्वारा लगभग ग्यारह बजे चौराहे पर बाइक खड़ी करके आधा घंटे तक परिजनों द्वारा जाम लगाया था। इस दौरान एसडीएम और कोतवाल द्वारा हत्या का जल्द खुलासा करके हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस हत्या की घटना में संलिप्त संदिग्ध दो तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लाया गया है, पूछताछ चल रही है।