फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की सीमा में देशद्रोहियों को घुसने नहीं देगा बजरंग दल : गौरव शर्मा

Sun, 07 Oct 2018 01:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
उमर खालिद और पंखुड़ी पाठक का पुतला फूंकते बजरंग दल के पदाधिकारी। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
हरदुआगंज में विगत दिनों हुए नौशाद-मुस्तकीम एन्काउंटर मुद्दा फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को अतरौली में दोनों आरोपियों के परिजनों से मिलने आए एक नेता व राइटर पर यह मुद्दा और आग पकड़ गया है। इस मुलाकात के विरोध में विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में दोनों के पुतले फूंके। नारेबाजी कर चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को शहर में ही नहीं घुसने देना चाहिए। 
विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल हरिगढ़ महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामलीला मैदान के सामने उमर खालिद, पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक का पुतला फूंका। इसके साथ ही अतरौली में हुए विवाद पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान नारे लगाते हुए पदाधिकारियों ने एलान किया कि देशद्रोहियों को अलीगढ़ की सीमा में बजरंगदल घुसने नहीं देगा। विहिप के रामकुमार आर्य ने कहा की एक महीने से निरंतर साधुओं एवं अन्य निर्दोष नागरिकों की हत्याएं हो रही थीं। उनको लेकर ना तो कभी पंखुड़ी पाठक, यासीन कुरैशी, जमीर उल्लाह पहुंचे और ना ही पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह। लेकिन जब कानून के शिकंजे में फंसे अपराधियों का ये बचाव करना चाहते हैं।


बजरंगदल महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ प्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रशासन को पंखुड़ी पाठक, उमर खालिद या ऐसे किसी भी व्यक्ति, जो इन अपराधियों को संरक्षण देना चाहते हैं। उनको अलीगढ़ की सीमा में घुसने ही नहीं देना चाहिए। अगर यह सब नहीं रुका तो अलीगढ़ जनपद की कानून व्यवस्था पर इसका बहुत गलत असर पड़ेगा । पुतला दहन में रामकुमार आर्य, एड. ब्रजेश रौतेला, सौनू टाइगर, मयंक कुमार, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, अमित भारद्वाज, अजय गुप्ता, हर्षद वार्ष्णेय, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



अपराधियों के परिवार से मिलना माहौल खराब करने की कोशिश
अतरौली प्रकरण पर छात्र नेता अमित गोस्वामी ने आक्रोश व्यक्त कर कहा कि अमित गोस्वामी ने कहा कि सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक और विगत दिनों एएमयू के तथाकथित छात्रों ने जो अतरौली जाकर अपराधियों के परिवार से मिलने के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश की है। वह निंदनीय है। इससे अच्छा होता कि ये कथित समाजसेवी अपराधियों द्वारा मारे गए दंपतियों के अनाथ बच्चों से मिलकर उनको सहानभूति देते। उन्होंने कहा कि अपराधियों का समर्थन करने वाले अमुवि के वही लोग हैं। जो आये दिन कैंपस में देशविरोधी क्रियाकलाप करते हैं। सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर घटना में लिप्त लोगों पर कार्यवाही की मांग करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें