फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजना चेयरमैन के बेटे को पीटा, हाथ टूटा, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मथुरा जिले के बाजना चेयरमैन सुभाष चौधरी के अनुसार उनका बेटा अंकित चौधरी अलीगढ़ से कल्यानपुर स्थित अपने ईंट भट्ठे पर जा रहा था। भूख लगने पर कुछ खाने के लिए हजियापुर डेयरी पर रुक गया। वहां पर कुछ लोगों ने डंडों से हमलाकर अंकित को पीटा।
विज्ञापन
घायल अंकित चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर डेयरी मोड़ पर 27 फरवरी की दोपहर बाजना (मथुरा) के चेयरमैन सुभाष चौधरी के बेटे को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका बांया हाथ टूट गया है, और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाजना चेयरमैन ने टप्पल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
मथुरा जिले के बाजना चेयरमैन सुभाष चौधरी के अनुसार उनका बेटा अंकित चौधरी अलीगढ़ से कल्यानपुर स्थित अपने ईंट भट्ठे पर जा रहा था। भूख लगने पर कुछ खाने के लिए हजियापुर डेयरी पर रुक गया। वहां पर कुछ लोगों ने डंडों से हमलाकर अंकित को पीटा। आसपास खड़े लोगों ने बचाया जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। 

बाजना चेयरमैन ने हजियापुर निवासी नरेंद्र उर्फ नंदू पुत्र अनोखे सिंह, रोशन पुत्र रामकुमार सिंह, अन्नू पुत्र मनोज, तनुज पुत्र महेश, कीलपुर निवासी रवि, रोहित सहित चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। टप्पल थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें