फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कांवड़ लेकर लौट रहे सिपाही को अचानक आया चक्कर, जमीन पर गिरा, नोएडा ले गए, पर बच न सकी जान

Thu, 07 Mar 2024 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बागपत में तैनात सिपाही कांवड़ लेकर लौट रहा था। वह गांव बसेरा के समीप पहुंचा, तो चक्कर आने से गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिपाही संदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महा शिवरात्रि के लिए कांवड़ लेकर लौट रहे बागपत के सिपाही को अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन इलाज के लिए नोएडा तक लेकर गए, पर सिपाही की जान बच न सकी और उसकी मौत हो गई। उसकी बेटी, पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कांवड़ लेकर आ रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की चक्कर आने से मौत हो गई। वर्तमान में वह बागपत में तैनात था। क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना के माजरा कृपालगढ़ी निवासी सिपाही 7 मार्च शाम कांवड़ लेकर लौट रहा था। वह गांव बसेरा के समीप पहुंचा तो चक्कर आने से गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

31 वर्षीय संदीप कुमार की जानकारी उसके परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन गाड़ी लेकर बसेरा पहुंच गए। युवक को उपचार हेतु जट्टारी ले गए। जट्टारी के डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर बागपत में तैनात था। वर्ष 2017 में वह पुलिस में भर्ती हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों को हुई तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सिपाही की बेटी माही व जाह्नवी, पत्नी जयमाला तथा मां संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें