चंद्रशेखर ने कहा कि हाथरस की बेटी के परिजनों को सरकारी आवास व सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं।
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं, जिसका जवाब मतदाता 2022 में देंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह मंडलायुक्त गौरव दयाल से हाथरस में घटित अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ घटना के विरोध में मुलाकात करने आए थे। उन्होंने कहा कि अगर हाथरस के चंदपा गांव की बेटी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिलेगा तो मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
चंद्रशेखर ने कहा कि हाथरस की बेटी के परिजनों को सरकारी आवास व सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त ने सात दिन में सरकारी नौकरी व आवास देने का आश्वासन दिया है। अगर फिर भी हाथरस की बेटी के प्रकरण में कुछ नहीं हुआ तो मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।