फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्राधिकरण की टीम ने चार अवैध निर्माण किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र में चार अवैध निर्माणों पर सील ठोंक दी। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण अवैध निर्माण करने वालों की एक न चली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि सबसे पहले जमालपुर में 125 वर्ग गज क्षेत्र में पूर्व निर्मित आवासीय भवन को सील किया गया।
इसका निर्माण भवन स्वामी मुन्ना खां ने बिना नक्शे के ही कर लिया था। इसके बाद टीम ने नगला मल्लाह रोड दोदपुर में निर्माण कर्ता खुर्शीद के निर्माण को सील किया। उसने स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ 500 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल व चार मंजिल भवन का निर्माण कर लिया था। इसके बाद टीम सर सैय्यद नगर में पहुंची। यहां पर भवन स्वामी अकरम खां द्वारा बिना नक्शा पास कराए 600 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल व प्रथम तल पर आवासीय निर्माण कर लिया था। इसे भी सील कर दिया। इसके बाद टीम फैजुल हसल के जामिया उर्दू विद्यालय के समीप पहुंची।
यहां पर स्वीकृत मानचित्र व शमन मानचित्र के खिलाफ करीब 500 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल व पंचम तल पर निर्माण कर लिया था। टीम ने इसे सील कर दिया। टीम में सहायक अभियंता आरके गुप्ता, गंगेश कुमार सिंह, नवीन शर्मा, अशोक आदि के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें