फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल: अलीगढ़ में भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष का आरोप, पद के लिए जिलाध्यक्ष के बेटे ने लिए पांच लाख रुपये

Sun, 03 Oct 2021 12:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोशल मीडिया पर इस संबंध में तीन-तीन ऑडियो वायरल हो रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि उन्होंने पैसे लिए या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ भाजपा में इन दिनों एक ऑडियो बम फूटा है। जिले भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्रकरण से जुड़े तीन-तीन ऑडियो खासे चर्चा में हैं। ऑडियो पर गौर करें तो भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चेरव प्रताप सिंह उर्फ चेरव ठाकुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के पुत्र तपेश चौधरी पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए यह विरोधियों की साजिश है।
विज्ञापन


शनिवार को अचानक तीन ऑडियो वायरल हुए, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के पुत्र तपेश चौधरी व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष चेरव ठाकुर की बातचीत रिकॉर्ड है। हालांकि इससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि जिलाध्यक्ष के पुत्र तपेश चौधरी ने पांच लाख रुपये लिए हैं। चेरव ठाकुर ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाने के लिए उन्होंने 2020 में अलग-अलग समय में तपेश चौधरी को पांच लाख रुपये दिए थे। 

धर्मवीर लोधी के जिलाध्यक्ष बनने पर वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पैसे देने के बावजूद उनको अध्यक्ष नहीं बनाया गया। उनके साथ धोखा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि वायरल ऑडियो में कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि चेरव ठाकुर ने तपेश चौधरी को पांच लाख रुपये दिए हैं या तपेश चौधरी ने पांच लाख रुपये लिए हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने शनिवार को तपेश चौधरी एवं चेरव ठाकुर के बीच बातचीत का एक ऑडियो रिकार्डिंग उपलब्ध कराया, जिसमें चेरव ठाकुर द्वारा पैसे देने की बात से इनकार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए यह विरोधियों का षड्यंत्र है। चेरव ठाकुर कभी उनकी प्राथमिकता में नहीं रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर उजागर हो गई है।
विज्ञापन

21 सितंबर के पहले का है वायरल ऑडियो
यह तय है कि वायरल ऑडियो 21 सितंबर के पहले का है, क्योंकि उस समय तक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई थी। जिलाध्यक्ष की घोषणा 21 सितंबर को हुई थी। ऑडियो में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की रेस में शामिल 10 नेताओं के नाम का जिक्र है। ऑडियो में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार माधव ठाकुर, चेरव ठाकुर, अभिषेक गंगल, मनोज ठाकुर, अमित ठाकुर, सुमित शर्मा शब्बू, विपुल भारद्वाज, यशवर्द्धन, रामअवतार शर्मा एवं धर्मवीर लोधी का नाम है। कुछ दावेदारों के नामों के संबोधन के समय असंसदीय एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि पूरा मामला जांच का विषय है। जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। 

जिलाध्यक्ष पुत्र तपेश चौधरी ने कहा कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे पिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद आज ही मैंने फोन लगाकर चेरव ठाकुर से बातचीत की और ऑडियो के संबंध में पूछा तो उन्होंने किसी तरह के लेनदेन से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें