अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हुई। 128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रवृति पाने के लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से परीक्षा में सफल होने का प्रयास किया।
श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रतीक्षा कर रहा था। मुझे उम्मीद है कि मैं इस परीक्षा में सफल हो जाऊंगा। -शिवम कुमार, अतरौली
सामान्य ज्ञान के प्रश्न आए थे, जिन्हें करने में कोई परेशानी नहीं हुई। बाकी अन्य प्रश्नों के उत्तर भी दे दिए गए।-मुस्कान, पिलहौना, जवां
परीक्षा को लेकर थोड़ा व्याकुल था, लेकिन जैसे ही प्रश्न पत्र सामने आए तो दिक्कतें दूर हो गईं प्रश्न अच्छे से हो गए। -मुकुल प्रताप, गुरुसिकरन
वैसे तो परीक्षा परिणाम बताएगा कि प्रश्न पत्र कैसा गया है, लेकिन मैंने सारे प्रश्नों को हल किया। परिणाम का इंतजार है। -तन्वी सैनी, सुरेंद्र नगर
इनकी रही अहम भूमिका
स्कूल के शिक्षक ललित वत्स, दीपा अधिकारी, सुषमा बिष्ट, आकांक्षा, सुनीता वाधवा, रेखा सिंह, भावना शर्मा, चंद्रवतु शर्मा, देविका, संतोष शर्मा, अरुणा शर्मा, कल्पना सिंह, प्रवीण बिथरिया, विजय अग्रवाल, नीटू चौधरी, मधुलिका, इपार्शिका, ऋतु बघेल, पुष्पा वर्मा, बबीता सिंह, प्रदीप चौधरी, याचना, प्रीति मिश्रा, ज्योति, एकता, प्रीती, प्रीतेश वार्ष्णेय, मेधा चौहान, अंबिका, खुशबू चौहान।