फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: धार्मिक स्थल में लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धार्मिक स्थल में दो युवक घुस गए, वहां पर उन्होंने लघुशंका की। इस घटना से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अकराबाद में 26 जून की सुबह करीब नौ बजे एक धार्मिक स्थल में दो युवकों ने घुसकर लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना 26 जून सुबह करीब नौ बजे की है। धार्मिक स्थल में दो युवक घुस गए, वहां पर उन्होंने लघुशंका की। इस घटना से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। 
कस्बा निवासी प्रशांत कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोनों युवक धार्मिक स्थल की दीवार कूदकर घुस आए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सोहिल व इरफान को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी अकराबाद के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें