रिंकू वर्मा के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बाइक सवार लुटेरा पहले दुकान पर उनकी रैकी करने आया था। फिर लूटपाट के उद्देश्य से उसे रोका गया। लूट में विफल रहने पर उस पर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर सीओ प्रथम अभय पांडे व देहलीगेट पुलिस आ गई। उन्होंने घायल ज्वैलर से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। फिर उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से ज्वैलर को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
इस संबंध में सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि घटनास्थल के पास किसी ने न तो गोली चलने की आवाज सुनी न ही किसी ने हमलावर को देखा है। पीड़ित के बताए गए हुलिए के आधार पर अपाचे बाइक सवार हमलावर की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।