फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नगर आयुक्त ने जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त गौरव दयाल के आदेश पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय में जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल में आने पर रोक लगा दी है। शनिवार को उन्होंने यह आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सोमवार से नगर निगम के सभी कार्यालयों के कर्मचारी एवं अधिकारी सामान्य पैंट शर्ट एवं जूते पहनकर ही कार्यालय आएं।
आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शासन ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों के ड्रेस कोड लागू करते हुए कहा था कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी जींस, टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज व चप्पल पहनकर न आएं। इसके बाद कमिश्नर गौरव दयाल ने सभी विभागों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर आदेशों का पालन करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें