दिवाली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम को अतरौली की अनाज मंडी में इस बार अब तक का सबसे भव्य दीपोत्सव मनाया गया। शाम ढलते ही मंडी परिसर दीपों की रोशनी जगमगा गया।
विज्ञापन
शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, मंडी सचिव प्यारेलाल मथुरिया, भाजपा नेता बनी सिंह ने मां लक्ष्मी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यापारियों ने दुकानों के सामने, मुख्य गेट और कार्यालय परिसर में दीपक जलाए। सभी व्यापारियों और कर्मचारियों को दिवाली उपहार वितरित किए गए। प्यारेलाल मथुरिया ने कहा कि अनाज मंडी व्यापार केंद्र के साथ किसान और व्यापारी के रिश्ते की मजबूत डोर है। इस दौरान संजय शर्मा प्रधान, गेंदालाल वर्मा, मोरध्वज वार्ष्णेय, मुकेश कुमार, राजेश यादव, महाबीर सिंह, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।