जनता का सबसे बड़ा सवाल ये है कि एटीएम पूरी तरह से कब चालू होंगे..? एटीएम से दो हजार रुपये के नोट कब निकलेंगे..? जवाब ये है कि पूर्व की भांति सभी एटीएम चालू होने में अभी कुछ दिन और लग जाएंगे।
दो हजार का नोट एटीएम से निकलने में अभी कम से कम 10 से 15 दिन का वक्त लग जाएगा। कारण ये कि 2 हजार का नया नोट अभी एटीएम के लिए उपलब्ध ही नहीं है। केवल बैंकों से ही ये नोट बहुत सीमित मात्रा में मिल रहे हैं।
एटीएम मशीनों में एक और समस्या आ रही है, वो ये कि अब एक हजार के नोट की रीडिंग एटीएम के साफ्टवेयर में बंद करनी होगी। इसकी जगह 2000 और 500 के नये नोट की रीडिंग साफ्टवेयर में अपलोड होगी।
100 रुपये की रीडिंग की व्यवस्था लगभग सभी मशीनों में पहले से ही है। इन तीनों नोट के डाइमेंशन में भी कुछ अंतर है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि एटीएम के अंदर जिस स्टील स्लाट में नोट गड्डी बना कर रखे जाते हैं, वह लगभग सभी मशीनों में एक सामान है।
इसी स्लाट से मशीन आपकी जरूरत के अनुसार अंदर नोट गिनती है। गिनती पूरी होने के बाद यही स्लाट ऊपर उठ कर मशीन की विड्राल विंडो से नोट देता है। ये फक्शनिंग सभी मशीनों में एक जैसी है। इसलिए सभी एटीएम को पूरी तरह से चालू करने में अभी एक पखवाड़ा तक समय लग जाएगा। सभी बैंक अपने मेन सर्वर और एटीएम सर्विस प्रोवाइर कंपनियों के साथ अपग्रेडेशन करा रहे हैं। इसके अलावा किसी भी बैंक के कार्ड से किसी भी एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा भी अपग्रेडेशन के दौर में है।