फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ जमा, 15 करोड़ का एक्सचेंज

Sat, 12 Nov 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बाद जमालपुर निवासी 85 वर्षीय अंगूरी देवी को दो हजार का नोट मिल गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर की बैंकों में शुक्रवार को करीब 300 करोड़ रुपये जमा हुए। वहीं 15 करोड़ रुपये का एक्सचंेज किया गया।
विज्ञापन


केनरा बैंक (लीड बैंक) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मो. आरिफ ने बताया कि लगातार दूसरे दिन भी बैंकों में नोट जमा करने एवं एक्सचेंज के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को भी करीब 80 से 90 करोड़ रुपये जमा होने एवं तीन से  चार करोड़ रुपये एक्सचेंज की उम्मीद है।
 
एसबीआई के चीफ मैनेजर राकेश चंद्रा नेगी ने बताया कि जनपद के विभिन्न शाखाओं में काउंटिंग का कार्य जारी है। 50 से 60 करोड़ रुपये जमा होने एवं दो से ढ़ाई करोड़ के एक्सचेंज होने की संभावना हैै।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त्त के संजीव कुमार ने करीब 30 से 35 करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद जताई।

उन्होंने बताया कि इतनी  ही राशि गुरुवार को जमा हुई  थी। बैंक अधिकारियों ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद जताई है। चर्चा है  कि शुक्रवार को 2 हजार रुपये  की करेंसी (80 करोड़)  पहुंची। हालांकि एक्सचेंज पर इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि एक्सचेंज की राशि चार हजार    रुपये लिमिट है, इसलिए ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना नगण्य है। संभावना जताई जा रही है कि  85 से 90 हजार लोग शुक्रवार  को जनपद के अलग-अलग बैंकों में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें