डीएलसी सियाराम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा छह व नौ में 70-70 छात्र-छात्राएं समेत कुल 280 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से घोषित परिणाम के आधार पर किया गया। चयन के उपरांत सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग का काम पूरा हो गया। अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, फर्नीचर, यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें एवं लेखन सामग्री, छात्रावास के लिए बेडिंग सामग्री, पुस्तकालय के लिए किताबें, खेलकूद सामग्री एवं अन्य उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्थाएं एवं आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है।
प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश सरकार की श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए सराहनीय व्यवस्था है। विद्यालय में 12 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किए जा रहे शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय परिसर में हॉस्टल, बच्चों के लिए भोजन, उनकी सुरक्षा, पढ़ने के लिए किताबें, पहनने के लिए यूनिफॉर्म, खेलकूद के सामान आदि की व्यवस्था कर ली गई है। 11 सितंबर को सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 12 सितंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।
बैठक में अपर आयुक्त वीके सिंह, एसटीओ योगेश कुमार, डीआईओएस डॉ सर्वदानंद, प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत, एक्सईएन पीडब्लूडी भवन खण्ड एके राही सहित सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।