फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही गूंजी जय-जयकार

Sun, 22 Mar 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर पर रासलीला का  मंचन करते कलाकार - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के सराय बाजार स्थित बृहस्पतिवार वाली पैंठ मैदान में विराजमान श्रीदाऊजी महाराज मंदिर पर चल रही रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन हुआ। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते दर्शकों के बीच जय-जयकार गुंजायमान होने लगी।
विज्ञापन

मेला श्री दुर्गेश नंदिनी के तहत श्रीदाऊजी महाराज मंदिर परिसर में रासलीला का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार की रात श्री ललित कृष्ण रासलीला मंडल की ओर से लीला का मंचन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का कलाकारों ने सजीव और भावपूर्ण मंचन किया। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, शिवा, हर्ष नंबरदार दर्शकों के बीच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें