फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर के वार्षिकोत्सव में गूंजे वैदिक संदेश

विज्ञापन
 दादों में आर्य समाज मंदिर के 74वें वार्षिकोत्सव मौजूद लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्ति, प्रवचन और वैदिक विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति हुई। भजन उपदेशिका कु. सीमा आर्य, कवि अजीत सिंह अंजान, कप्तान सिंह आर्य और जयवीर सिंह ने आर्य धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओम हमारा देव है, वेद हमारा धर्म और सत्य हमारा कर्म है। वक्ताओं ने कुरीतियों व पाखंड के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया। धर्मशील जीवन, माता-पिता व आचार्य सेवा को सच्चे आर्य का कर्तव्य बताया। इस दौरान भजनानंद सरस्वती, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, महेंद्र सिंह आर्य, ऋषिपाल शास्त्री, भगत सिंह आर्य, रूप सिंह आर्य, शिशुपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें