फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में शिक्षण कार्य शुरू करने की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू होने की मंजूरी मिल गई। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने ऑफलाइन शिक्षण व प्रशिक्षण गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी केविभिन्न विभागों, केंद्रों और स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दी है। एएमयू स्कूल के 10वीं की तीन मार्च व 12वीं की कक्षाएं सात मार्च से शुरू होंगी। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाने पर ही आवासीय छात्रावासों में विद्यार्थी रह सकेंगे।
विज्ञापन

एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले बाहर के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी को पुन: खोलने की तारीखें चरणबद्ध तरीके से तय की गई हैं, ताकि वह यात्रा की आवश्यक व्यवस्था कर सकें। विभिन्न विभागों के शोधार्थियों को 7 मार्च से विभाग में आकर अपना शोध कार्य जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का शिक्षण 15 मार्च से ऑफलाइन शुरू होगा, जबकि अंतिम वर्ष के स्नातक विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना जारी रखेंगे। हालांकि, उन्हें 15 मार्च से प्रयोगशाला, फील्ड वर्क व अन्य प्रैक्टिकल और शिक्षकों के साथ बातचीत के लिए विभागों का दौरा करने की अनुमति दी जाएगी।
एक मार्च से लाइब्रेरी में शुरू होगी पढ़ाई
एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी केवल शोधार्थियों के लिए रीडिंग रूम में अध्ययन के उद्देश्य से एक मार्च से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी। लाइब्रेरी का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा, जबकि महाविद्यालयों एवं विभागों में सेमिनार पुस्तकालय निर्धारित समयानुसार सात मार्च से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें