फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ट्रांसपोर्ट कर्मी की बुलंदशहर में हादसे में मौत, परिवार में गुस्सा

विज्ञापन
बुद्धसेन का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के कबीर नगर के निवासी ट्रांसपोर्ट कर्मी की बुधवार मध्य रात्रि दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब लोडर वाहन में माल लेकर मुरादाबाद जा रहा था। परिवार में इस बात पर नाराजगी है कि मौत के बाद ट्रांसपोर्ट स्वामी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सासनी गेट के कबीर नगर निवासी 50 वर्षीय बुद्धसेन पला रोड के एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करते थे। दो बेटों में बड़े हिमांशु के अनुसार पिता के पास बुधवार रात ट्रांसपोर्ट स्वामी का फोन आया कि गाड़ी से माल लेकर मुरदाबाद जाना है। इस सूचना पर उनके पिता ट्रांसपोर्ट चले गए।
वहां से वे गाड़ी के साथ मुरादाबाद गए। सुबह 8 बजे परिवार को खबर मिली कि बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में पंड्रावल दोराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में उनके पिता की मौत हो गई है, जबकि वाहन चालक जख्मी हुआ है। इस सूचना पर हिमांशु बुलंदशहर गया और देर रात शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ घर ले आया। परिवार में इस बात को लेकर नाराजगी है कि दुर्घटना में पिता की मौत के बाद उनका मालिक फोन बंद कर गायब है। वे देर रात शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। मगर ट्रांसपोर्ट स्वामी के खिलाफ नाराजगी जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें