अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। परास्नातक में 17 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 16 अप्रैल है।
बीएससी ऑनर्स समुदायिक विज्ञान में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। एएमयू ने स्नातक व परास्नतक के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रवेश 2024-25 की पूरी गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।
आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट
https://www.amucontrollerexams.com/ के जरिए करना है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का लिंक आगे दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप आसानी से भर कर सकते हैं। परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 17 मार्च को जारी किए जा चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जा सकते हैं।