राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि में द्वितीय सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रम व प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों के एक या एक से अधिक विषय की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन आज तक ऑनलाइन किए जाएंगे।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन बृहस्पतिवार तक भरे जाएंगे। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि सत्र 2021-22 के द्वितीय सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रम व प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों के एक या एक से अधिक विषय की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रयोगात्मक परीक्षा (प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा) का शुल्क 600 रुपये और वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा (प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा) का शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। विवि की वेबसाइट https://rmpssu.org/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
प्राचार्य और प्रबंध समिति के सचिव की सुनवाई कल
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध डीएस कॉलेज के संबंध में उच्च न्यायालय से पारित आदेश के क्रम में प्राचार्य और प्रबंध समिति के सचिव की सुनाई छह जनवरी को होगी। पहले यह सुनवाई चार जनवरी को होनी थी, लेकिन कुलपति की उपलब्धता न होने की वजह से सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी गई। प्राचार्य के निलंबन सहित प्रकरण को लेकर प्राचार्य प्रो. आरके वर्मा और प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल की सुनवाई विश्वविद्यालय कैंप कार्यालय में सुनवाई होगी।