फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने से नाराज डॉ. पुष्पेंद्र ने भाजपा से नाता तोड़ा, मदन बने बागी उम्मीदवार

Sun, 18 Apr 2021 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र के वार्ड 8 से टिकट कटने से नाराज डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने मंडल अध्यक्ष पद एवं भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू शर्मा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। वार्ड 25 से टिकट से वंचित युवा नेता मदन शर्मा ने नामांकन कर पार्टी प्रत्याशी के सामने चुनौती पेश कर दी है। टिकट की घोषणा के बाद भाजपा में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 से भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। उसके बाद टिकट के प्रबल दावेदार एवं अतरौली देहात मंडल के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने बगावत कर दी है। उन्होंने कहा कि वह मंडल अध्यक्ष पद एवं भाजपा से त्यागपत्र देने जा रहे हैं। जनता की इच्छा से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की उपेक्षा कर पूंजीपति को टिकट दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोग बेहद नाराज है। पार्टी ने उसे प्रत्याशी बनाया है, जो कभी क्षेत्र में आती नहीं है।
गोंडा क्षेत्र स्थित वार्ड 25 से मदन शर्मा ने नामांकन करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा को चुनौती दी है। इगलास तहसील के रामपुर गांव निवासी मदन शर्मा एमटेक हैं और बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। भाजपा की प्र्रस्तावित सूची में इनका नाम गया था। भाजपा ने वार्ड 25 से दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

मनोज शर्मा का कहना है कि वह वर्षों से एबीवीपी, भाजयुमो एवं भाजपा से जुड़े रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मेरे साथ है। उन्हीं लोगों के कहने पर नामांकन किया हूं। अभी तक लोग यहीं सोच कर चलते आए हैं कि जिला पंचायत का पद बिकने वाला पद है। मैं इस धारणा को तोड़ने आया हूं।
जन सेवा कर लोगों को अहसास कराऊंगा कि जिला पंचायत सदस्य का पद कितना महत्वपूर्ण है और कैसे क्षेत्र का विकास कराया जा सकता है। इसके अतरिक्त वार्ड 20 एवं 21 सहित कई वार्डों में टिकट से वंचित भाजपा कार्यकर्ता निर्दलीय या दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में कूदने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें