अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बांग्लादेशी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू छात्र 23 दिसंबर को एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने छात्रों का वीजा निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
एएमयू में पढ़ने वाले तीन बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ विवादित पोस्ट की थी, जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी थी। छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि उन्होंने दो हफ्ते पहले तीन बांग्लादेशी विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
धरने पर हितेश मेवाड़ा भी बैठे रहे। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।