डीजे से पढ़ाई में व्यवधान होने पर विरोध किया तो आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काेतवाली क्षेत्र के गांव करथला निवासी काजल पुत्री राजकुमार ने बताया है कि 21 दिसंबर की रात वह पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान गांव के ही महेश, कुलदीप, लक्ष्मण उर्फ लक्ष्छी व विष्णु तेज आवाज में डीजे बजाने लगे। डीजे बजाने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा। आवाज सुनकर बचाव के लिए मां आई ताे आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।