फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छुट्टा गोवंश से टकराकर घायल हुए बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव नगला भुस निवासी बुजुर्ग दस अगस्त को छुट्टा गोवंश से टकराकर घायल हो गए थे। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




गांव नगला भुस निवासी बाबूलाल (60) सबमर्सिबल पंप के मिस्त्री थे। वह दस अगस्त को गांव चितावर में सबमर्सिबल का स्टार्टर सही करने गए थे। वहां से बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन




रास्ते में रात आठ बजे छुट्टा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें