फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साइकिल सवार बुजुर्ग की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम गांव गिंदौली निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन




गांव गिंदौली के रामसहाय (70) मंगलवार शाम कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव तेहरा मूज के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस ने घायल रामसहाय को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें