फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: मणिपुर की घटना पर एएमयू छात्रों का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Jul 2023 01:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू छात्रों ने कहा कि 4 मई 2023 को मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। घटना के बाद वीडियो वायरल हो गया। इस घटना की गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
एएमयू में मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में अमानवीय घटना के विरोध में एएमयू के छात्रों ने प्रदर्शन किया। लाइब्रेरी कैंटीन से एकत्र होकर छात्र बाब-ए-सैयद तक आए। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टोरियल टीम को सौंपा।

विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि 4 मई 2023 को मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया और सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए खेत में ले जाया गया।घटना के बाद वीडियो वायरल हो गया।

छात्रों ने कहा कि इस शर्मनाक घटना की गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें