एएमयू के छात्र कांवड़ियों का स्वागत करते हुए
सड़कों पर उमड़े शिव भक्तों का कांवड़ सहित एएमयू स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एएमयू तिबिया कॉलेज के सामने कैम्प लगाकर स्वागत किया, साथ ही कांवड़ियों को एएमयू स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों ने फलाहार भी स्वयं वितरित किए।
आज के इस कार्यक्रम को लेकर एएमयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि कांवड़िए जा रहे हैं। इंसानियत व सेक्युलरिज्म को दर्शाते हुए हमने सिर्फ ये कैम्प लगाकर उनको फलाहार वितरित किया है। एएमयू स्टूडेंट यूनियन के स्वतंत्र बॉडी है इसलिए हमने ये स्वतः अपनी स्वेच्छा से किया है।
ब्लैक शेरवानी पहने हुए एएमयू सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कल महाशिवरात्रि का पर्व है। बहुत दूर-दूर से लोग कांवड़ लेकर भूखे प्यासे आ रहे हैं इसीलिए एएमयू स्टूडेंट यूनियन ने कैम्प लगाकर उनको फल व पानी वितरित किये हैं। कैम्प लगाने का हमारा सिर्फ एक यही मकसद है कि हमारे देश की यही खासियत है कि यहां अनेकता में एकता है। सभी धर्म के लोग यहां मिलजुलकर रहते हैं वही संदेश हमने देने की कोशिश की है।